धनबाद : Dhanbad Income Tex Raid : आयकर विभाग धनबाद के इंवेस्टिगेशन विंग ने बुधवार को कोयला कारोबारी अनिल गोयल, दीपक पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ग्रुप, राणा रंजीत सिंह सहित इनके सहयोगियों के 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें हार्डकोक प्लांट, आवास, डिपो, कार्यालय और होटल सब शामिल हैं।

Dhanbad Income Tex Raid : उपनिदेशक इंवेस्टिगेशन के नेतृत्व में की जा रही है छापेमारी
आयकर विभाग धनबाद (Dhanbad Income Tex Raid) के उपनिदेशक इंवेस्टिगेशन प्रदीप डुंगडुंग के नेतृत्व में इन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसमें आयकर विभाग के सभी रेंज के डीसी, आइटीओ और इंस्पेक्टर सहित टीम में 250 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। छापेमारी धनबाद ही नहीं झारखंड व बिहार के अलग-अलग जिलों में चल रही है।

Dhanbad Income Tex Raid
होटल, रिसॉर्ट सहित अन्य जगहों पर की जा रही है छापेमारी
धनबाद में सुबह सात बजे टीम ने एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की। कोयला और होटल कारोबार से जुड़े दीपक पोद्दार और अनिल गोयल का नाम प्रमुख है। दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक के आवास व कार्यालय, बरवाअड्डा जीटी रोड वेडलाक ग्रीन होटल एंड रिसोर्ट में जांच चल रही है। दीपक पोद्दार के साथ ही कोयला कारोबारी अनिल गोयल के तोपचांची और निरसा के हार्डकोक भट्ठा में भी छापेमारी की जा रही है।
Dhanbad Income Tex Raid:कोयला डिपो में किया जा रहा है स्टॉक मिलान
आयकर टीम सभी कोयला कारोबारी से पूछताछ कर रही। डिपो में कोयले के स्टाक मिलान के बाद दस्तावेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन कारोबारियों ने करोड़ों रुपये की कर चोरी की है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अभी तक क्या मिला है यह टीम नहीं बता सकी। धनबाद के साथ ही बोकारो और गया में भी रेड है।
धनबाद के इन ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
– वेडलाक ग्रीन होटल एंड रिजार्ट बरवाअड्डा जीटीरोड, दीपक पोद्दार
– तेतुलिया कोक प्लांट, अनिल गोयल
– श्याम ट्रेडर्स बरवापुल तेतुलिया, अनिल गोयल
– जय मां कल्याणी उद्योग लिमिटेड जियलगोड़ा पंचायत, गोविंदपुर, अनिल गोयल
– अनिल गोयल का टिकियापाड़ा आवास
– जोड़ाफाटक रोड में दीपक पोद्दार का आवास एवं कार्यालय
– काली माता सोफ्ट कोक शक्ति चौक, तेतुलमारी
– रिलायबल कोक भट्टा बरवाडीह गांव हरिहरपुर, अनिल गोयल
– होटल प्रिंस, क्राउन प्लाजा पुराना बाजार, साबिर आलम
– तनेजा हाउस डुमरियाटांड़
– पिंटू अग्रवाल का आवास एवं कार्यालय, लक्ष्मीनिया मोड़ झरिया
– अनिल खेमका, श्रीराम प्लाजा बैंक मोड़

Dhanbad Income Tex Raid
तेतुलिया के श्याम ट्रेडर्स में हुई थी छापेमारी
निरसा के तेतुलिया के श्याम ट्रेडर्स में आयकर की टीम पहुंची। यहां फैक्ट्री में ताला लगे रहने के कारण टीम गेट के पास ही खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि कुछ दिन पहले यहां पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया था। इसके बाद से गेट बंद है।
READ ALSO:

