RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के कुसुंबा में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और समानांतर सरकार चल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि रामनवमी के दौरान जुलूस में गई कुसुंबा की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी रेयरेस्ट ऑफ द रेयर श्रेणी की घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस मामले में राज्य सरकार की उदासीनता से जनता में भय और निराशा का माहौल है। साथ ही उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेने पर आभार भी जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 2 अप्रैल को जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।
READ ALSO: RANCHI NEWS: पिठोरिया में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दोस्तों के साथ पतरातू जा रहा था घूमने

