Home » RANCHI NEWS: पिठोरिया में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दोस्तों के साथ पतरातू जा रहा था घूमने

RANCHI NEWS: पिठोरिया में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दोस्तों के साथ पतरातू जा रहा था घूमने

by Vivek Sharma
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने दो दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइक से पतरातू घूमने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक टीओपी के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

READ ALSO: RANCHI RIMS NEWS: रिम्स के पुराने भवन का होगा कायाकल्प, जानें क्या है प्रबंधन की तैयारी

Related Articles