Home » Jamshedpur Accident: बोड़ाम में गहरी खाईं में गिरी गाड़ियां, भीषण टक्कर में आठ घायल

Jamshedpur Accident: बोड़ाम में गहरी खाईं में गिरी गाड़ियां, भीषण टक्कर में आठ घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। ऑटो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन कई फीट गहरी खाईं में जा गिरे। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो बोड़ाम से जमशेदपुर की ओर आ रहा था, जबकि स्विफ्ट कार जमशेदपुर से डिमना की ओर जा रही थी। सड़क संकरी होने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन खाईं में गिर गए। घायलों का हाल हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। ऑटो सवार एक महिला और ऑटो चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। राहगीरों ने मदद कर घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को टीएमएच रेफर कर दिया गया है। रफ्तार बनी हादसे की वजहस्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और संकीर्ण सड़क इस दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Read also Jamshedpur Theft : परसुडीह के लोको कॉलोनी में दो दुकानों में चोरी, दीवार काट कर अंदर घुसे चोर

Related Articles