Home » Chaibasa News : दो दिवसीय 8 वीं एसआर रूंगटा ज़िला स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप शुरू, मंत्री ने किया उद्घाटन

Chaibasa News : दो दिवसीय 8 वीं एसआर रूंगटा ज़िला स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप शुरू, मंत्री ने किया उद्घाटन

Chaibasa News : इस प्रतियोगिता के प्रायोजक मंत्री दीपक बिरुआ और एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा है।

by Anurag Ranjan
**Alt Text (English):** Minister inaugurating the 8th SR Rungta district-level archery championship in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : ज़िला तीरंदाजी संघ पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा वनपाल प्रशिक्षण केंद्र तांबो में आयोजित दो दिवसीय 8 वीं एसआर रूंगटा ज़िला स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025- 26 का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्व, पंजीकरण एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने तीर चला कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी सायतव शंकर भगत एवं वेंकटनाथन शामिल हुए।

विजेता तीरंदाजों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी युवाओं को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। क्योंकि इससे युवाओं में मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। खेल अनुशासन भी सिखाता है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक मंत्री दीपक बिरुआ और एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा है। इस प्रतियोगिता में पहले दिन लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, उपाध्यक्ष तुरी सुन्डी, कोषाध्यक्ष सुमित बलमुचू , सह कोषाध्यक्ष बीर सिंह पुरती ,कन्हैया लाल बुड़ीउली , डीबरनाथ तियु , रमेश जेराई आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता का संचालन जगन्नाथ गागराई एवं मंच संचालन सुभाष जोंको ने किया। उद्घाटन मैच में विजेता को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read Also: झामुमो विधायक दरशरथ गागराई के भाई ने थामा भाजपा का दामन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

Related Articles