Home » झामुमो विधायक दरशरथ गागराई के भाई ने थामा भाजपा का दामन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

झामुमो विधायक दरशरथ गागराई के भाई ने थामा भाजपा का दामन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाकर विजय गागराई को झामुमो ने कुछ दिनों पहले छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था

by Vivek Sharma
Jharkhand Politics, Vijay Gagrai, BJP Jharkhand, JMM News, Chakradharpur News, Nagar Parishad Election, Dashrath Gagrai, Baboolal Marandi, BJP Joining News, West Singhbhum Politics
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के खरसावां विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई समाजसेवी डॉ विजय गागराई ने शुक्रवार को रांची में भारतीय जानता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शुक्रवार को रांची में भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विजय गगराई को भाजपा की पट्टी और माला पहना कर सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।

बता दें कि इससे पहले विजय गागराई ने विधानसभा चुनाव के समय झामुमो की सदस्यता ली थी। वह चक्रधरपुर से झामुमो के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चक्रधरपुर से चुनाव लड़ा था। वह तीसरे स्थान पर थे। इसके बाद पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाकर उन्हें झामुमो से छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। इस बार उन्होंने नगर परिषद चुनाव लड़ने का फिर से मन बना लिया है। भाजपा में विजय गागराई के शामिल होने से अब लगभग साफ हो चुका है कि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गागराई होंगे। अब राजनीतिक गलियारों में विजय सिंह गागराई के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। अब चक्रधरपुर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण के दौरान चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 400 लोग रांची गए थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पासवान, तीरथ जमुदा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

READ ALSO: RANCHI BJP NEWS: जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता, जानें किसने कहा ऐसा

Related Articles