135
RANCHI: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया टाटानगर हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 22.11.2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.11.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से और यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.11.2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/11/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

