Home » Congress training camp Chaibasa : कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार के कामकाज को सराहा

Congress training camp Chaibasa : कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार के कामकाज को सराहा

Jharkhand Crime News : जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को होगा। समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी व मल्लकार्जुन खड़गे सहित कई सांसदों के शामिल होने की संभावना है

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand Congress News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय में इनदिनों कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा है। यहां 22 मार्च से 31 मार्च तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अन्तर्राष्ट्रीय झारखंड एवं ओडिशा राज्य के कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चाईबासा के टीआरटीसी भवन में चल रहा है।

शिविर में पहुंच प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो चाईबासा के टीआरटीसी भवन में पहुंचे। यहां संचालित कांग्रेसियों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर के मकसद के बारे में उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मकसद यह है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ मिले। योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी रहे और वे अधिक-अधिक लाभान्वित हो सकें।

पेसा नियमावली की प्रशंसा, राहुल गांधी के दौरे का किया जिक्र

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश ने आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर झारखण्ड सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा पेसा नियमावली की मांग लंबे समय से लंबित थी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। अब पेसा नियमावली लागू होने के बाद संबंधित लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। हालांकि राज्य सरकार की ओर से बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी के सवाल को प्रदेश अध्यक्ष टाल गए। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित पूरे नियम को पढ़ने के बाद ही कुछ बोल सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने किया।

शिविर के समापन में शामिल होंगे राहुल गांधी, खड़गे

कांग्रेस नेताओं के इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को होना है। कार्यक्रम के समापन में भाग लेने लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

Read Also- Jamshedpur News: जमशेदपुर में बैटरी चोरी करते युवक पकड़ा गया, चाकू दिखाकर भागने की कोशिश नाकाम

Related Articles

Leave a Comment