चाईबासा: झामुमो जिला समिति ने चाईबासा और चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्थित नगर परिषद व अध्यक्ष और नगर पार्षद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए सदस्यों का अभिनन्दन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उराँव ने कहा कि पूर्व के नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्थित उमीदवार को कम वोट मिलते थे, परन्तु इस बार के चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विश्वास रखते हुए इन दोनों नगर निकाय चुनाव में झामुमो के समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है।
इसी तरह आसन पंचायत चुनाव में भी झामुमो अपने दमखम और संगठित रूप के साथ चुनाव लड़ेगी। चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि नगर के विकास में किसी तरह का कोई कठिनाई नहीं होगी क्योंकि गत दिनों रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर के विकास से सम्बंधित स्पष्ट आश्वासन दिया है। नितिन प्रकाश ने कहा कि चाईबासा नगर का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। शहर में साफ-सफाई, बिजली-पानी एवं स्वास्थ जैसी मूलभूत समस्याओं का निदान किया जायेगा। इसके लिए झामुमो जिला समिति पूरी तरह सहयोग करेगी।
विकास की गति होगी और तेज
बैठक को पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर निकाय की चुनाव में झामुमो समर्थित उमीदवार क्रमशः नितिन प्रकाश और सन्नी उराँव की जीत पर जनता और झामुमो कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। विकास अब तेज गति से होगा क्योंकि इन दोनों नगर के विकास में झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साथ है।
झामुमो शहरी मतदाताओं के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने दोनों नगर निकाय चुनाव में चाईबासा और चक्रधरपुर में नगर पार्षद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद की जीत पर विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, निरल पूर्ति, सुखराम उराँव, जगत माझी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं देवगम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो शहरी मतदाताओं के दिलों में अपना जगह बनाने में सफल रहा है। इस चुनाव में शहरी मतदाताओं में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार के कार्यों और नीतिओं पर मोहर लगाने का काम किया है।
समारोह में झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला सचिव राहुल आदित्य, झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सह झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, दिनेश चंद्र महतो, मिथुन गागराई, झामुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, अशोक दास,अकबर खान, प्रेम मुंडरी, जिला संगठन सचिव मन्नाराम कुदादा, झारखण्ड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंकू, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, सचिव मंजीत हासदा, नोवामुंडी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, चाईबासा सदर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सतीश सुंडी, झींकपानी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सोंगा बुढ़िउली, चाईबासा नगर झामुमो अध्यक्ष राहुल तिवारी, चक्रधरपुर नगर झामुमो अध्यक्ष वासिम अकरम, सचिव मो. तैसिन, बंधना उराँव, जिला सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरी गोप, डोमा मिंज, बामिया माझी, मो. मुजाहिद अहमद, मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, देवेन बारी, बसंती सुंडी, महिला मोर्चा के सुखमति बानरा, शीला जामुदा, देवेंद्र सुंडी, सेलय मुंडा, बिरसा तिउ, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तिउ, प्रधान गोप, बबलू गोडसोरा, तूफान, अरुप चाटर्जी, ताराकांत सिजुई, सुनील लागुरी, तहसीन अख्तर, राघवेंद्र प्रसाद, देवब्रत कुमार चंद्र, चंदू करुवा, अगना कंडुलना, प्रकाश महतो समेत कई वार्ड पार्षद सदस्य और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में गत दिनों हुए नगर निकाय चुनाव में सम्बंधित पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। अंत में गत दिनों झामुमो कार्यकर्ताओं के निधन पर पार्टी नेताओं ने एक मिनट मौन रखकर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धाजंलि दी।

