चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। भाजपा प्रत्याशी रमेश खीरवाल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। अब बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में घिर गए हैं।
जानकारी के अनुसार, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा ‘बिस्किट’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। आरोप है कि वे अपने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं के बीच खाने के लिए बिस्किट का वितरण कर रहे थे। इस मामले की जानकारी मिलते ही चुनाव कार्य के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया। मजिस्ट्रेट ने आरोपों को प्रथम दृष्टया आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी है।
इसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के आवेदन पर शनिवार को केस दर्ज करने के लिए शिकायत की गई है। सूत्रों की मानें तो मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना नियमों के खिलाफ है। इस मामले की जांच-पड़ताल में दोषी सिद्ध होने से रमेश खीरवाल की उम्मीदवारी भी रद्द हो सकती है।
Read Also- Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : निवासन का निर्वासन!

