Home » Chaibasa Police Action : डकैती मामले में जमशेदपुर का युवक हथियार के साथ बड़ाजामदा में गिरफ्तार, गया जेल

Chaibasa Police Action : डकैती मामले में जमशेदपुर का युवक हथियार के साथ बड़ाजामदा में गिरफ्तार, गया जेल

by Anand Mishra
Chaibasa Police Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला की गुवा थाना पुलिस ने बड़ाजामदा में डकैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम करण कुमार महतो (24 वर्षीय) और वह जमशेदपुर का रघुवर नगर निवासी बताया जाता है। पुलिस ने उसे हथियार और मैगजीन के साथ बड़ाजामदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पांच अपराधकर्मी भेजे जा चुके हैं जेल

चाईबासा एसपी अमित रेनू ने बताया कि घटना विगत अक्टूबर माह की है। हथियारबंद अपराधकर्मियों ने बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया में धावा बोल कर डकैती की थी। इस कांड में पांच अपराधिकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हथियार पहुंचाने आया था बड़ाजामदा

एसपी ने बताया कि जेल में बंद जमशेदपुर के दीपक महतो का भतीजा करण कुमार महतो वांछित अपराधकर्मी राजू लोहरा को डकैती कांड में प्रयुक्त हथियार देने के लिए बड़ाजामदा आया था। इस दौरान छापेमारी की गयी और बड़जामदा बस स्टैंड से करण महतो को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।

Read Also- PLFI Naxal Surrender Jharkhand : पीएलएफआई का एक लाख रुपये का इनामी नक्सली आलोक ने लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Related Articles