Home » Chaibasa Road Accident : चक्रधरपुर मेन रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हादसा, तीन लोगों की मौत

Chaibasa Road Accident : चक्रधरपुर मेन रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हादसा, तीन लोगों की मौत

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बाईहातू गांव के समीप हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपनी टाटा मैजिक गाड़ी में कुछ लोगों को लेकर चाईबासा की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में, किसी अज्ञात वाहन से बचने की कोशिश में उनकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए।

तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को इस दुखद घटना की सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू करवाया। पुलिस ने बिना किसी देरी के घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में जिन तीन दुर्भाग्यशाली व्यक्तियों की मौत हुई है, उनकी पहचान गंगा जारिका (35 वर्ष), सीनू पूर्ति (36 वर्ष) और शिवराम हेंब्रम (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, जगदीश हेंब्रम (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना देर रात हुई और आशंका है कि ट्रक की तेज रफ्तार इसके पीछे का मुख्य कारण हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि इस दर्दनाक हादसे की सही वजह का पता चल सके।

Related Articles