चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की टुंगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक 38 वर्षीय जितेंद्र शुक्ला का शव उसके घर में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
कमरे में चादर के सहारे लगाई फांसी
परिजनों के अनुसार जितेंद्र शुक्ला रात तक सामान्य स्थिति में थे। शनिवार सुबह जब उनके बड़े पिताजी उन्हें जगाने कमरे में गए तो जितेंद्र को अपने कमरे में चादर के सहारे फंदे पर लटकता हुआ पाया। उसके बाद परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
नशे की लत से परेशान था जितेंद्र
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अविवाहित था और लंबे समय से नशे की लत से परेशान था। कुछ समय पहले वह घर के पास एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस हादसे के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और पिछले कुछ दिनों से काफी चुप और तनाव में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुउ जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामला का खुलासा हो पाएगा।

