Home » Chakradharpur Train Accident : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जानें पूरा मामला

Chakradharpur Train Accident : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जानें पूरा मामला

Jharkhand Hindi News : शत्रुघ्न कुरली बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार में आया था। देर शाम घर लौटने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा। डेरोवां हॉल्ट के पास हुई घटना

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Train Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरोवां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आमझरन निवासी सुदर्शन कुरली के पुत्र शत्रुघ्न के रूप में हुई है।

रेलवे ट्रैक पार करते समय आया ट्रेन की चपेट में

स्थानीय लोगों ने बताया कि शत्रुघ्न कुरली बुधवार को डेरोवां में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में आया था। देर शाम घर लौटने के लिए वह रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी क्रम में पोल संख्या 354/27ए के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के धक्के से वह ट्रैक के किनारे बनी नाली में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से युवक का शव बरामद

घटना के बाद गोइलकेरा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

Read Also- Ramgarh Crime News : कोयला व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई फायरिंग, जानें क्या है मामला

Related Articles

Leave a Comment