Home » बिहार में सीएचओ के 4500 पदों के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन और योग्यता के बारे में

बिहार में सीएचओ के 4500 पदों के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन और योग्यता के बारे में

by The Photon News Desk
CHO Vacancy in Bihar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना/CHO Vacancy in Bihar: बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती निकली है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की 4500 वैकेंसी है। संविदा के आधार पर हो रही इस भर्ती के लिए आवेदन स्टेट हेल्थ सोसाइटी की वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर करना है। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी।

CHO Vacancy in Bihar– मिलेगी सैलरी 40 हजार रुपये महीना

वही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती होने के बाद हेल्थ सब सेंटर्स, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर प्राइमरी केयर प्रोवाइडर टीम फीमेल हेल्थवर्कर्स, मेल हेल्थ वर्कर्स, आशा आदि को लीड करना होगा। बता दें कि अधिकारी के पद पर भर्ती होने के बाद हर महीने 40 हजार रुपये महीने सैलरी मिलेगी।

CHO Vacancy in Bihar– आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ का छह महीने का कोर्स भी किया होना चाहिए तभी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CHO Vacancy in Bihar– आवेदन के लिए आयु सीमा

वही आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है। वही दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। अनारक्षित और EWS कैटेगरी के पुरुष 42 साल और महिला साल तक छूट दी गई है।

READ ALSO : NATS : अपरेंटिस रिक्रूटमेंट के तहत चयनित हाेंगे 129 स्नातक, एक साल तक मिलेगा हर महीने 12 हजार रुपए

Related Articles