Home » सिनेमा लवर्स हो जाएं तैयार, अगस्त में मचेगी धूम, गदर – 2 और OMG – 2 में होगी कड़ी टक्कर

सिनेमा लवर्स हो जाएं तैयार, अगस्त में मचेगी धूम, गदर – 2 और OMG – 2 में होगी कड़ी टक्कर

by Rakesh Pandey
अगस्त में मचेगी धूम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क/ मुंबई : अगस्त 2023 का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बहुत ही खास होने जा रहा है। खास इसलिए क्योंकि इस महीने इंतजार की घड़ियां खत्म होनेवाली हैं और दर्शकों को पूरा इंटरटेंमेंट का तड़का मिलने जा रहा है। उनके पसंदीदा स्टार की फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही हैं। अगस्त में बड़े बजट की कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

आधा दर्जन फिल्मों की नजरें बाक्स आफिस पर
अगस्त महीने में रिलीज होने के लिए लगभग आधा दर्जन फिल्में तैयार हैं। कुछ ऐसी भी फिल्में है जो एक ही दिन रिलीज होंगी। ऐसे में फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलेगा। आइये जानते है अगस्त माह में बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्में।

गदर-2 : किस दिन होगी रिलीज, जानें
अगस्त में रिलीज होने जा रही फिल्मों के लिस्ट में सबसे ऊपर नाम ” गदर – 2” का है। अनिल शर्मा की निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म “गदर – 2 ” 11 अगस्त को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को दर्शक लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 2003 में आई ” गदर एक प्रेम कथा” का सीक्वल है। गदर एक प्रेम कथा 1947 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन के कालखंड पर फिल्माया गया था।

सनी देओल ने तारा सिंह और अमीशा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमरीशपुरी जैसे बड़े कलाकार ने भी काम किया था। अब 11 अगस्त को देश के सभी सिनेमा घरों में ” गदर – 2 ” रिलीज होगी। दर्शको को इस फिल्म में सनी देओल का वहीं एक्शन व दहाड़ वाले जोशीले डायलॉग्स सुनने को मिलेंगे। फिर से पाकिस्तान की बखिया उधेड़ते सनी देओल दिखाई देंगे। इस फिल्म उनके साथ अमशा पटेल, उत्कर्ष शर्मा भी दिखाई देंगे।

एक ही दिन रिलीज होगी गदर-2 व OMG-2
दूसरी ओर 11 अगस्त को ही अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ” OMG- 2 ” है। यह भी फिल्म अक्षय कुमार की ओ माय गॉड (OMG) की सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शंकर के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि उनका रूप मॉडर्न होगा। वही पंकज त्रिपाठी एक शिव भक्त के रूप में दिखाई देंगे।

जिनमें किरदार का नाम कांति शरण मुद्गल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्मी कैरियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में यामी गौतम की भी प्रमुख भूमिका है।

बॉक्स आफिस पर कौन किसको देगा टक्कर?
11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी बजट की फिल्में सिनेमा घरों में टकरायेंगी। सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ” गदर – 2 ” और अक्षय कुमार की “ OMG – 2 ” एक ही दिन रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के विषय अलग-अलग है। गदर-2 की पटकथा की पृष्ठभूमि जहां भारत-पाकिस्तान पर आधारित है वहीं OMG – 2 भगवान और भक्त के बीच तक-वितर्क दिखाई देंगे।

देखना यह दिलचस्प होगा कि दोनों फ़िल्मों में दर्शक किसे ज्यादा प्यार देते हैं। हालांकि दोनों ही फिल्मों के मेकर्स अपनी फिल्मों की सफलता को लेकर आश्वस्त है। यह तो तय है कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को जरूर मिलेगी।

अगस्त में ही आ रही है जॉन अब्राहम की तारिक
अगस्त में बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों में गदर 2 और OMG 2 के बाद जॉन अब्राहम स्टारर ‘ तारिक ‘ 15 अगस्त को रिलीज होगी। जैसा कि लोग जॉन अब्राहम को जानते हैं कि उनकी अधिकांश फिल्मों में एक्शन रहता है। इस फिल्म में भी दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

धूम, पठान, फोर्स, सत्यमेव जयते समेत कई फिल्मों में जॉन अब्राहम अपनी एक्टिंग और एक्शन करा जलवा दिखा चुके हैं। यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर कितनी खरी उतरती है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। इस फिल्म के निर्माता खुद जॉन अब्राहम है। निर्देशक अरुण गोपालन हैं।

अभी से चर्चा में है आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल-2, जानें अगस्त में किस दिन होगी रिलीज
अगस्त में बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों के लिस्ट में आयुष्मान खुराना की फिल्म “ड्रीम गर्ल – 2” भी सुर्खिया बटोर रही है। यह फिल्म 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज व लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले स्टार आयुष्मान खुराना इस फिल्म का लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

इस फिल्म का First Look भी आउट हो चुका है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा नाम की लड़की बनकर मर्दो के साथ फ्लर्ट करते नजर आयेंगे। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल की सीक्वल है।

अगस्त में और भी फिल्में रिलीज को हैं तैयार
इसके अलावे भी कई फिल्में इस माह रिलीज होगी। जिसमें नुसरत भरूचा की ‘ अकेली ‘ 18 अगस्त को रिलीज होगी। बाकी कई और भी फिल्में है जो छोटे बजट की फिल्में हैं। इन फिल्मों को भी अगस्त में ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

Read Also : ओडिशा : माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आईईडी में विस्फोट, बाल-बाल बचे दर्जनों जवान

Related Articles