Home » Medical College Inauguration : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन

Medical College Inauguration : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन

Medical College Inauguration : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 150 बेड का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया गया है।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार 9 जनवरी को आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम दिन के 1 बजे प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री मदन मोहन स्कूल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर पहुंचेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार, सांसद जोबा मांझी, विधायक मंगल कालिंदी एवं चम्पई सोरेन को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 150 बेड का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यहां 100 सीटों वाले एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज की भी शुरुआत की गई है। कॉलेज के पहले बैच में छात्रों का नामांकन पूरा हो चुका है और शैक्षणिक कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

यह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का पहला मेडिकल संस्थान है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Read Also: Kolhan University : सीनेट चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी, 9 जनवरी तक भरा जाएगा नामांकन फॉर्म, 22 को होगा मतदान

Related Articles