Home » Giridih News : गिरिडीह में कोयला माफिया का आतंक! टोका तो बोले ‘स्पेशल ब्रांच से हूं’, फिर कर दी पिटाई

Giridih News : गिरिडीह में कोयला माफिया का आतंक! टोका तो बोले ‘स्पेशल ब्रांच से हूं’, फिर कर दी पिटाई

by Rakesh Pandey
Giridih News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र गिरिडीह में कोयला चोरों का आतंक अब खुलेआम दिखाई देने लगा है। पहले जहां अंधेरा होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ती थीं, अब दिन के उजाले में भी बेधड़क चोर साइडिंग में घुस रहे हैं। ताजा मामला CCL गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग का है, जहां कोयला चोरी का विरोध करना CCL कर्मियों को भारी पड़ गया।

Giridih News : दिनदहाड़े साइडिंग में घुसे कोयला चोर

सीसीएल के लोडिंग इंस्पेक्टर अमित कुमार यादव, टेक्निकल इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मनोज कुमार, वेब ब्रिज पर तैनात तस्लीम अख्तर और महिला होम गार्ड शकुंतला व प्रीति ने जब चोरों को साइडिंग से हटने को कहा, तो चोरों ने एकजुट होकर कर्मियों पर हमला कर दिया। किसी के साथ मारपीट की गई, किसी को जमीन पर पटक दिया गया, तो किसी के साथ धक्का-मुक्की की गई।

‘स्पेशल ब्रांच’ बताकर दी धमकी, फिर किया हमला

टेक्निकल इंस्पेक्टर मनीष कुमार के मुताबिक, ‘एक युवक कोयले के पास खड़ा था। जब उसे हटने को कहा गया तो वह खुद को ‘स्पेशल ब्रांच’ का सदस्य बताने लगा। उसने अपने कई साथियों और स्थानीय लोगों को बुला लिया, जिसके बाद मारपीट शुरू कर दी’।

Giridih News : महिला गार्डों के साथ भी बदसलूकी

सुरक्षा में तैनात महिला होम गार्ड तस्लीम अख्तर ने बताया कि उसे जमीन पर पटककर पीटा गया। वहीं शकुंतला और प्रीति ने कहा कि जब वे मदद के लिए पहुंचीं, तो उनके साथ भी चोरों ने धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, चोर मौके से भागे

घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल अधिकारियों ने थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को सूचना दी। इसके बाद अवर निरीक्षक संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही चोर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमला करने वालों का हुलिया भी नोट किया है।

Giridih News : चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दो टीमों का गठन किया है। क्षेत्र में पहचान वाले दागियों और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोल माफिया पर लगाम की जरूरत

यह घटना कोयलांचल क्षेत्र में कोयला माफिया की बढ़ती ताकत और CCL कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब जरूरी है कि प्रशासन और पुलिस मिलकर ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि सरकारी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का मनोबल बना रहे।

Read Also- Giridih News: गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Related Articles