Home » RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, निशा भगत के खिलाफ थाने में शिकायत

RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, निशा भगत के खिलाफ थाने में शिकायत

by Vivek Sharma
RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में आदिवासी नेत्री निशा भगत के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को दर्जनों महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। जिससे न केवल मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है। महिलाओं का कहना है कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादा भंग होती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस से की मांग

महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि निशा भगत के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके आपत्तिजनक बयानों को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में लिखित शिकायत सुषमा बड़ाईक की ओर से दी गई है। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: पेसा कानून को लेकर झूठ फैला रहे हैं चंपाई सोरेन, कांग्रेस नेता ने आरोप पर किया पलटवार   

Related Articles

Leave a Comment