Home » RANCHI NEWS: पीएमएलए कोर्ट में हुई सीएम हेमंत सोरेन के मामले की सुनवाई, जानें क्या लगाई गुहार

RANCHI NEWS: पीएमएलए कोर्ट में हुई सीएम हेमंत सोरेन के मामले की सुनवाई, जानें क्या लगाई गुहार

5 दिसंबर 2025 को हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप मुक्त करने की लगाई थी गुहार

by Vivek Sharma
हेमंत सोरेन के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई, ED की बहस पूरी, 8 मई को रिटर्न आर्गुमेंट की तारीख तय।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से बहस पेश की गई, जबकि हेमंत सोरेन की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। अदालत जल्द ही आरोपियों पर आरोप गठित करेगी।

इससे पहले 5 दिसंबर 2025 को हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत में याचिका दाखिल की और आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई थी। मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की और कई लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किए। जांच के बाद ईडी ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों सहित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में कई जमीन कारोबारी और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 31 जनवरी 2024 को पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था और 28 जून 2024 को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली। ईडी ने कुल डेढ़ दर्जन आरोपियों को चार्जशीटेड किया है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा पर बरसी कांग्रेस, जानें क्या कहा

Related Articles