Home » पानी और बिजली के लिए जिला कांग्रेस ने जुस्को कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पानी और बिजली के लिए जिला कांग्रेस ने जुस्को कार्यालय पर किया प्रदर्शन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Congress protest: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने पानी व बिजली की मांग को लेकर गुरुवार को टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। इस दौरान पार्टी की ओर से जनहित में बिजली और पानी का व्यवस्था मुहैया की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जुस्को की ओर से मोहरदा जलापूर्ति योजना का protest संचालन किया जाता है।

इसके तहत वर्तमान में गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है। इस वजह से पानी पीने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जुस्को की ओर से आम जनता से पानी का बिल लिया जा रहा है और पानी पीने योग्य नहीं है। आम जनता और मवेशी तक को पानी पीने में असुविधा हो रही है। इसमें अविलंब सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने बिजली की व्यवस्था जमशेदपुर की विभिन्न बस्तियों एवं पंचायत क्षेत्रों में बहाल एवं मुहैया कराने की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कंपनी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत पांच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। लेकिन जिला अध्यक्ष ने आमंत्रण अस्वीकार करते हुए

प्रदर्शन स्थल पर आने को कहा। इस पर के महाप्रबंधक टाउन सर्विसेज रविंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक एडमिनिस्ट्रेशन निर्मल कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और वार्ती की। इस दौरान आनंद बिहारी दुबे ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराते हुए सर्किट हाउस एरिया के तर्ज पर वसूले जा रहे पानी के बिल पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि बिरसानगर, बागुननगर, बागुनहातु, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर के बस्तियों में पानी सप्लाई सुचारु की जाए और बिजली भी उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने पंचायती क्षेत्र बागबेड़ा, हरहरगुट्टू किताडीह, खासमहल, परसुडीह, सहित अन्य पंचायती क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर टैंकर भेजने की मांग की। पार्टी की ओर से बताया गाया है कि इस पर कंपनी के पदाधिकारियों ने सहमति जताई है।

प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष शफी अहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुरदीप सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामदास चौधरी, मुन्ना मिश्रा, अतुल गुप्ता, हरिहर प्रसाद, अंसार खान, रानी राव, रीता शर्मा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, पंकज सरदार, इंतिखाब वास्ती, मृत्युंजय कुमार, मिठू अग्रवाल, सुरज मुण्डा, संजय घोष, आदित्य सामल समेत अन्य शामिल थे।

Related Articles