Home » कुआं में मिला मां-बेटा का शव

कुआं में मिला मां-बेटा का शव

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

– जांच में जुटी पुलिस, सभी बिंदुओं पर कर रही पड़ताल

पीरटांड़ : Dead Bodies Mother and Son Found well : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहा गांव में एक पुराने कुआं से महिला और उसके चार साल के पुत्र का शव बरामद किया गया। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं।

बताया गया कि झरहा गांव के शानू टुडू की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका सोरेन व पुत्र रियांस का शव सोमवार शाम को उक्त कुआं में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मंगलवार को थाना प्रभारी गौतम कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस शवों को निकलवाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक महिला का शव कुआं से निकाल लिया गया था। घटना स्थल पर स्थानीय मुखिया पति सुभाष बरनवाल, पंचायत समिति सदस्य के पति जांगो रजक आदि लोग घटना स्थल पर पहुंचे है। मृतका प्रियंका का मायका डुमरी प्रखंड के कानाडीह गांव में है। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।

Dead Bodies Mother and Son Found well : चार दिन से लापता थी महिला

बताया जाता है कि गत गुरुवार को प्रियंका घर में किसी को बताए बिना पुत्र को लेकर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। उसका पति उक्त रिश्तेदार के घर शुक्रवार को पहुंचा तो उसने पत्नी और पुत्र को वहां पाया। रिश्तेदार ने दोनों मां-बेटा को शुक्रवार शाम घर पहुंचा दिया।

रिश्तेदार को छोड़ने के लिए महिला का पति शाम में बाइक से निकला। इस बीच महिला भी पुत्र को लेकर घर से कहीं चली गई। पति लौटकर आया तो पत्नी और पुत्र को घर में नहीं पाकर उनकी खोजबीन करने लगा। पीरटांड़ थाना की पुलिस ने कहा कि मां व पुत्र का शव बरामद किया गया है। मौत की वजह का पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।

Related Articles