Home » Dhanbad Encounter News : धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन को लगी गोली, अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Dhanbad Encounter News : धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन को लगी गोली, अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

by Rakesh Pandey
Dhanbad Encounter News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के कुख्यात बदमाश प्रिंस खान गिरोह के साथ सोमवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन अपराधियों को गोली लगी है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4.30 बजे धनबाद के भागाबांध ओपी के पीछे जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान प्रिंस खान गिरोह के 6 शूटर मौजूद थे। इसमें दोनो तरफ से हुई फायरिंग में बोर्रागढ़ ओपी की पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस की गोली दो अपराधियों को लगी है, जबकि भागने के दौरान एक अपराधी का पैर टूट गया। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए तीन अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए।


पुलिस के अनुसार, भागाबांध ओपी क्षेत्र में केंदुआडीह बस्ती के पास प्रिंस खान के 6 शूटरों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के दो शूटर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसका पैर टूट गया। पुलिस ने मौके से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान विकी डोम, अफजल और अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह के रूप में हुई है।

सभी का पुलिस कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह मुख्य रूप से प्रिंस खान के आडियो और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर जारी करता था। वहीं पकड़े गए सभी अपराधी हाल के दिनों में रांची में हुए एक रेस्टोरेंट में फायरिंग और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी की घटना में शामिल थे। घटनास्थल से पुलिस ने बम, कई कारतूस, मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मामले की जांच के लिए रांची से एफएसएल और बीडीडीएस की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Read Also- Gumla Crime News : मामूली कहासुनी के बाद पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment