Home » Dhanbad Theft : BCCL कर्मी के घर में चोरी, 5 लाख के गहने और 27 हजार नकद ले उड़े चोर

Dhanbad Theft : BCCL कर्मी के घर में चोरी, 5 लाख के गहने और 27 हजार नकद ले उड़े चोर

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिला के भागाबांध बस्ती स्थित BCCL कर्मी मो. साबिर शेख के घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये के गहने और 27 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब साबिर शेख अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे।

गृहस्वामी ने घर का दरवाजा टूटा पाया

मो. साबिर शेख चांदमारी कोलियरी में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह परिवार सहित बड़ा अम्बोना स्थित ससुराल गए थे। गुरुवार की सुबह वे घर लौटे, तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये गायब थे।

चोरी गये सामान

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर 5 लाख रुपये के गहने और 27 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी हुए गहनों में सोने की हार, दो जोड़ी कान की बाली, नथुनी, झुमका, चांदी का हार, बाला, चार जोड़ी पायल, और BCCL से मिला चांदी का मेडल शामिल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भागाबांध ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चोरों द्वारा छोड़े गए गलब्स, पेचकस और लोहे का सुवा बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles