Dumka (Jharkhand) : झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि ट्रेन आउटर सिग्नल पर धीमी गति में थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे की है। जानकारी के अनुसार रामपुरहाट से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी क्रासिंग के पास बेपटरी हो गई। घटना की सूचना मिलते हुए रेल अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे और ट्रेन से यात्रियों को उतारा गया।

चालक की सूझबूझ व धीमी गति से बड़ा हादसा टला
बताया जाता है कि रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर की दो बोगी दुमका रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने से पहले ही बेपटरी हो गयी। ट्रेन की धीमी गति और चालक की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दुमका के स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे के वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पहुंचने वाली है रिलीफ टीम
फिलहाल दुमका- रामपुरहाट रेल खंड पर रेल आवागमन बाधित है। दुर्घटना के बाद एक रिलीफ टीम रामपुर हाट से रवाना हो चुकी है। वहीं लाइन क्लीयर करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। इस मार्ग पर जल्द रेल यातायात समान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गयी थी। उस वक्त ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है। ट्रेन दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित है।
Read Also- Dumka Tech Leaf Program : लीजिए…! AI अब आदमी के दिमाग को भी बनाएगा हरा-भरा, उसके बाद…

