Home » East Singhbhum Accident : बोड़ाम के पगदा में 709 वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

East Singhbhum Accident : बोड़ाम के पगदा में 709 वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

East Singhbhum Accident : अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्यामापद महतो का इलाज जारी है।

by Anurag Ranjan
Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टायर लदे 709 वाहन की चपेट में आने से हुआ।

मृतक बोड़ाम थाना क्षेत्र के शुक्ला गांव निवासी राजू महतो है। वहीं, घायल युवक श्यामापद महतो है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और जुगसलाई में मजदूरी करते थे।

गौरतलब है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे दोनों एक ही बाइक से अपने घर से जुगसलाई जा रहे थे। पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास विपरीत दिशा से आ रहे 709 वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी उमेश महतो ने बोड़ाम थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हलुदबनी ओपी के पदाधिकारी और कैंप में तैनात सैप जवान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को तत्काल अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्यामापद महतो का इलाज जारी है। राजू की मौत की खबर मिलते ही परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पटमदा थाना पुलिस की मदद से घटना के बाद भाग रहे 709 वाहन को पकड़ लिया गया है। वाहन चालक ने हादसे की वजह ओवरटेकिंग को बताया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Read Also: Jamshedpur News : सूचीबद्ध कानवाई चालकों के बैंक खाते में वेतन बढ़ोतरी की राशि भेजने की मांग पर बुकिंग बंद, आश्वासन के बाद फिर शुरू

Related Articles

Leave a Comment