Home » East Singhbhum News: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु जवान की मौत, जानें क्यों हुआ हंगामा

East Singhbhum News: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु जवान की मौत, जानें क्यों हुआ हंगामा

जवानों का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान उन पर मानसिक दबाव बनाया जाता है। बीमार होने पर छुट्टी नहीं दी जाती। इसी के चलते जवान परेशान रहते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
musabani ctc
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे एक जवान की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बताते हैं कि जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर जैसे ही कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) में पहुंची। वहां हंगामा खड़ा हो गया। बाद में अधिकारियों ने जवानों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

रांची जिला बल में तैनात था कांस्टेबल

बताते हैं कि जिस जवान की मौत हुई है उसका नाम बजरंगी यादव है। वह रांची जिला बल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और अभी सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह से बीमार थे। आरोप है कि वह छुट्टी मांग रहे थे। लेकिन उनको ना तो छुट्टी दी जा रही थी और ना ही उनका इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

ट्रेनिंग के दौरान मानसिक दबाव में रहते हैं जवान

जवानों का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान उन पर मानसिक दबाव बनाया जाता है। बीमार होने पर छुट्टी नहीं दी जाती। इसी के चलते जवान परेशान रहते हैं। यही नहीं प्रशिक्षु जवानों के पासिंग आउट परेड में देरी की जाती है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों का व्यवहार भी सख्त रहता है। इससे जवान मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। बताते हैं कि जैसे ही सीटीसी में हंगामा शुरू हुआ। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और जवानों के बीच लंबी बातचीत का दौर चला। बाद में मामला शांत हुआ। सीटीसी के एएसपी विजय आशीष कुजूर का कहना है कि जवान की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।

Read also Palamu News : कुएं में मिली लापता किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका

Related Articles

Leave a Comment