Home » East Singhbhum Crime: चाकुलिया में एक महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

East Singhbhum Crime: चाकुलिया में एक महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस इन अपराधों पर काबू पाने में विफल रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur-Rape- news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में युवती के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लिखा-पढ़ी करने के बाद आरोपी दुल हांसदा को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता चाकुलिया थाना क्षेत्र के बर्डी कानपुर इलाके में एक गांव की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी दुला हांसदा ने एक अप्रैल को दोपहर में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वह चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन, आरोपी को उस पर तरस नहीं आया।

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई। उसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। चाकुलिया थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुला हांसदा के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया गया है।

Read also East Singhbhum News: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु जवान की मौत, जानें क्यों हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Comment