
सेंट्रल डेस्क। टेस्ला के सीईओ और बिलियनेयर एलन मस्क, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सलाहकार हैं, के परिवार में एक नए सदस्य ने एंट्री ली है। मस्क ने अपने 14वें बच्चे का स्वागत किया है। उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है।
शिवोन ज़िलिस, न्यूरालिंक की कार्यकारी और एलन मस्क की पार्टनर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के नाम की पुष्टि की। ज़िलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने अपनी तीसरी संतान आर्केडिया के जन्मदिन का जश्न भी मनाया। मस्क और ज़िलिस अब तक चार बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।
मजबूत और सोने जैसा दिल वाला बच्चा है ‘सेल्डन लायकर्गस’
ज़िलिस ने कहा, “एलन के साथ चर्चा के बाद और खूबसूरत आर्केडिया के जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए, हमने महसूस किया कि हमारे अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे ‘सेल्डन लायकर्गस’ के बारे में सीधे तौर पर शेयर करना बेहतर होगा। वह एक मजबूत और सोने जैसा दिल रखने वाला बच्चा है। उससे बहुत प्यार करती हूं।” इस पोस्ट के जवाब में एलन मस्क ने इस पर दिल वाला इमोजी भेजा।
चौथी संतान की पहचान अब तक गोपनीय
महत्वपूर्ण बात यह है कि ज़िलिस और मस्क ने अपनी तीसरी और चौथी संतान की पहचान अब तक गोपनीय रखी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़े ने अपनी तीसरी संतान आर्केडिया का स्वागत 2024 के शुरुआत में किया था।
ज़िलिस का यह खुलासा उस वक्त आया है जब दो सप्ताह पहले कंजर्वेटिव इन्फ्लुएंसर ऐशली सेंट क्लेयर ने यह दावा किया था कि उन्होंने एलन मस्क के साथ एक बेबी को जन्म दिया है।
गौरतलब है कि टेस्ला के सीईओ ने अलग-अलग पत्नियों के साथ कम से कम 12 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें से चार ज़िलिस के साथ हैं, जुड़वां स्ट्राइडर और एज़्योर, आर्केडिया और अब सेल्डन। अब तक, उनके तीसरे बच्चे का नाम और लिंग सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया था। इस बीच, एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने मस्क के बच्चे, एक बेटे को, पांच महीने पहले जन्म दिया। हालांकि मस्क ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
मस्क की पैरेटिंग का इतिहास एक उलझी हुई कहानी
एलन मस्क की पैरेटिंग का इतिहास एक उलझी हुई कहानी है। वह 2002 में अपने दिवंगत बेटे, नेवादा अलेक्जेंडर मस्क के साथ पिता बने, जो उनकी पहली पत्नी, जस्टिन विल्सन के साथ था। इस जोड़े ने बाद में IVF के माध्यम से जुड़वां और तिकड़ी बच्चों को जन्म दिया। फिर उन्होंने संगीतकार ग्राइम्स के साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिन्होंने उन पर अपने एक बच्चे की चिकित्सा जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

