Home » Arka Jain University Engineer’s Day 2025 : AJU में जयंती पर याद किए गए सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, लिया गया भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने का संकल्प

Arka Jain University Engineer’s Day 2025 : AJU में जयंती पर याद किए गए सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, लिया गया भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने का संकल्प

* अभियंता दिवस पर सम्मानित किए गए मेधावी छात्र...

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी में सोमवार को इंजीनियर दिवस 2025 बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि यह दिन भारत रत्न और महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित है, जिनकी दूरदृष्टि और योगदान ने भारतीय अभियांत्रिकी एवं आधारभूत संरचना को नई दिशा प्रदान की।

आधुनिक युग में अभियंताओं की भूमिका

इस अवसर पर आयोजित सेमिनार, कार्यशाला और प्रदर्शनी में आधुनिक विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में अभियंता केवल सड़क, पुल और भवन ही नहीं बना रहे, बल्कि वे डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, अक्षय ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान और हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल विश्वविद्यालय के अधिकारी

इस आयोजन में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार एवं निदेशक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. अरविंद पांडेय और असिस्टेंट डीन डॉ. अश्विनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए इंजीनियरिंग के महत्व और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

युवा प्रतिभाओं को मिला सम्मान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर विभिन्न सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंजीनियरिंग के छात्रों और युवा नवप्रवर्तकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह दिखा। साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भावना को बल मिला।

विकसित भारत के निर्माण का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यह संकल्प लिया कि अभियंता अपनी निष्ठा, परिश्रम और नवाचार की भावना से भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles