Home » लोहरदगा में वन विभाग की छापेमारी, 50 हजार की सखुआ लकड़ी जब्त

लोहरदगा में वन विभाग की छापेमारी, 50 हजार की सखुआ लकड़ी जब्त

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के बगड़ु थाना क्षेत्र अंतर्गत चरहु गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की सखुआ लकड़ी बरामद की गई।

वन विभाग की टीम ने इलियास अंसारी के घर से लकड़ी जब्त की। हालांकि, आरोपी इलियास अंसारी मौके से फरार हो गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ से अवैध रूप से सखुआ लकड़ी लाकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही थी।

इस कार्रवाई में भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने इस मामले में कड़ी निगरानी रखने और अवैध तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Read Also- गढ़वा में बाघ का आतंक: PTR में मिले फुटमार्क, गाय का किया शिकार

Related Articles