नई दिल्ली/Gemi Storm: तूफान गेमी ने अब तक ताइवान और फिलीपींस में जमकर तबाही मचाई है। गेमी तूफान के कारण 25 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 380 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद अब, गेमी तूफान चीन में अपना कहर बरपाते हुए आगे बढ़ रहा है।

Gemi Storm: स्कूल कॉलेज किए गए बंद
अब तक इस तूफान के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदा से फिलीपींस और ताइवान में कई जगहों पर बिजली चली गई। तूफान की विभीषिका को देखते हुए, वहां के स्कूल- कॉलेजों को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। ताइवान में गेमी तूफान की वजह से लगभग 5 लाख घरों की बिजली चली गई। कई फ्लाइट्स रद्द हो गईं।
Gemi Storm: तेल से भरे टैंकर जहाज को डुबाया
गेमी तूफान के कारण ताइवान के दक्षिणी तट पर एक जहाज डूब गया, जिसमें 9 क्रू मेंबर्स सवार थे। जहाज को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। वहीं दूसरी ओर फिलीपींस में तूफान ने डेढ़ लाख लीटर क्रूड तेल ले जा रहे, एक टैंकर जहाज को भी डुबो दिया।
Gemi Storm: चीन में जारी की गई चेतावनी
ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद गेमी तूफान चीन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन में तूफान की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों द्वारा उत्तरी चीन में गेमी तूफान की वजह से भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के लिए चेतावनी जारी की गई है।
read also:- रजरप्पा में भैरवी व दामोदर नदियां उफनाईं, छिलका पुल के ऊपर बह रहा पानी

