घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था “अपने संविधान को जानें।” इस प्रतियोगिता में कुल 10 समूह ने हिस्सा लिया। प्रत्येक समूह में पांच पांच विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावे दर्शकों का भी एक समूह भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा था।
प्रो. इंदल ने निभाई क्विज मास्टर की भूमिका
प्रतियोगिता के संचालन क्विज मास्टर की भूमिका प्रो इंदल पासवान ने निभाई। स्कोरर की भूमिका डॉ सोमा सिंह, प्रो पूंजीशा बेदिया और प्रो शंकर माहली ने निभाई वही टाइम कीपर की भूमिका डॉ चिरंतन महतो ने निभाई। मौके पर डॉ दिलचंद राम, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ कुमार विशाल, प्रो मानिक मार्दी उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगी समूहों का नाम झारखंड के पहाड़ों के नाम पर रखा गया था।
प्रतियोगिता के परिणाम
त्रिकूट पहाड़: धानी मुर्मू, आरसू मुर्मू, सोनाली पातर, सलमा टुडू और छीता मुर्मू शामिल थे।
लुगू पहाड़: पिंकी राणा, बानी कुमारी सिंह, नीतू राउत, काजल कुमारी और राखी पातर शामिल थे।
कनारी हिल: स्वीटी चौबे, पूजा चौबे, पूर्णिमा सामंता, खुशी महतो और स्वस्तिका सिंह शामिल थे।
इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
एसएनएसवी मंदिर में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम
घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सोमवार को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका शोभा गनेरीवाल, प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्रा, विद्यालय प्रशासक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, एसआर दत्ता, शैक्षणिक प्रभारी संध्या मिश्रा, प्राथमिक विंग प्रभारी सुजाता वर्मा, अनुशासन प्रभारी इंद्र कुमार राय व सह शैक्षिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक ने डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।
कॉयर ग्रुप ने प्रस्तुत की सरस्वती वंदना व गुरु वंदना
दयानंद सदन के कॉयर ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना व गुरु वंदना की प्रस्तुति की गई। कक्षा छठवीं ‘स’ के छात्र सिद्धार्थ महतो ने सुविचार तथा छठवीं ‘अ’ की छात्रा साईकृष्णा बिसई द्वारा डॉ आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षा एल के जी से कक्षा बारहवीं के विद्यार्थीगण, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं व सहकर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दयानंद सदन की छात्रा अनुष्का पॉल की ओर से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दयानंद सदन प्रभारी शिक्षक सुरोजित चटर्जी व सुदीपतो घोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

