
Jamshedpur : मुहर्रम की नवमी के अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा कमेटी की ओर से राहगीरों और स्थानीय बस्तीवासियों के लिए भव्य लंगर एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन की सराहना की।
गोलमुरी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष शाही आदिल ने बताया कि रात्रि करीब 9:30 बजे गोलमुरी इमामबाड़ा से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्धक एवं करतब कला का आकर्षक प्रदर्शन किया। जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदू-मुस्लिम एकता तथा सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा के मोहम्मद वाहिद खलीफा, अध्यक्ष शाही आदिल, लाइसेंस धारक मुन्ना इब्राहिम, महासचिव अब्दुल अजीज, तैय्यब खान, फैयाज अहमद, मोहम्मद तैय्यब, फिरोज आलम, मोहम्मद खतीब, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शमशाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read also – Jamshedpur Muharram : या हुसैन की सदाओं के बीच साकची में इमामबाड़े से निकला मातमी जुलूस, जुलजनाह व अलम निकले

