Home » Gorakhpur News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की वज्रपात से मौत, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

Gorakhpur News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की वज्रपात से मौत, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

सूरज सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। सूरज का सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर: जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज सिंह के रूप में हुई है, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोजाना की तरह दौड़ लगाने निकला था।

सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था सूरज सिंह

मृतक सूरज सिंह, छबैला के टोला मुहम्मदपुर का निवासी था। सूरज के पिता सुरजीत सिंह दुबई में नौकरी करते हैं। वह हर रोज सुबह 4 बजे मजीठिया खेल मैदान, सरदार नगर में दौड़ लगाने जाता था। मंगलवार को भी वह दौड़ के लिए निकला था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह रास्ते से लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही आसमान से गिरी बिजली उसकी जान ले गई।

परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसका छोटा भाई चंदन सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरज का सपना था सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: यूपी में फिर एनकाउंटर, ढेर हुआ एक लाख का इनामी, जानिए पुलिस को कैसे मिली सफलता

Related Articles