RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आत्मीय स्वागत किया। वहीं उनके द्वारा मिले आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
JHARKHAND NEWS: राज्यपाल पहुंचे सीएम हेमंत से मिलने, बेटे के विवाह में शामिल होने का दिया न्योता
150

