Home » Hazaribagh News: साप्ताहिक बाजार जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

Hazaribagh News: साप्ताहिक बाजार जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

रेखा देवी महिला किसान थी और करियातपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपने पति के साथ सब्जी बेचने जा रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
hazaribagh accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में बरही थाना अंतर्गत बरसोत चौक पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका बरसोत के तेली टोला निवासी इंद्रदेव महतो की 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी है।

बताया जाता है कि रेखा देवी महिला किसान थी और करियातपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपने पति के साथ सब्जी बेचने जा रही थी। उनके पति साइकिल पर सब्जी लादकर पैदल चल रहे थे। जबकि रेखा देवी साइकिल के पीछे कैरियर में लदा सब्जी के बोरे को को संभाले हुए साइकिल के पीछे पीछे पैदल चल रही थी। इसी दौरान बरसोत चौक पर लोहा-रिंग छड़ से लदा एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक (संख्या एचआर 38 एसी 8829) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति इंद्रदेव महतो बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद पलटा ट्रक

दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। हादसा दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा बरसोत चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है। इधर सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है। इस दौरान स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं मृतका के पति समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read also Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने करार दिया दोषी, अब सुनाई जाएगी सजा

Related Articles

Leave a Comment