Home » Hazaribagh News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सैलून हुआ खाक, लाखों का नुकसान

Hazaribagh News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सैलून हुआ खाक, लाखों का नुकसान

सैलून संचालिका ने बताया कि सुबह उसके मकान मालिक ने फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान पूरी तरह चपेट में आ गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Hazaribagh Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग शहर में मालवीय मार्ग स्थित बंसीलाल चौक के समीप संचालित ग्लेज सैलून में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सैलून के भीतर रखा एसी, एपीसी सहित साज-सज्जा का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

सैलून संचालिका ने बताया कि सुबह उसके मकान मालिक ने फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान पूरी तरह चपेट में आ गई थी। दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

संचालिका के अनुसार, सैलून के अंदर लगी महंगी मशीनें, फर्नीचर और सजावट का पूरा सामान जल गया। उसने बताया कि करीब छह माह पहले ही लाखों रुपये खर्च कर सैलून का नवीनीकरण कराया गया था। शादी के सीजन को देखते हुए कई ग्राहकों की बुकिंग भी पहले से थी, जो अब प्रभावित हो गई है।

बताया जाता है कि सैलून का संचालन वह पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक कर रही थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाहर लगे बिजली मीटर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे सैलून को अपनी चपेट में ले लिया।

Read also Jharkhand Education : झारखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगी मजबूती, मई में 329 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Related Articles

Leave a Comment