Home » Hazaribagh Violence: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आरएसएस पर साधा निशाना, सांसद बोले बांग्लादेशी मुसलमान कर रहे बवाल

Hazaribagh Violence: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आरएसएस पर साधा निशाना, सांसद बोले बांग्लादेशी मुसलमान कर रहे बवाल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हजारीबाग हिंसा का मामला तूल पकड़ रहा है। महाशिवरात्रि के दिन लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि जिन लोगों ने बवाल किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एक एक को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की आरएसएस की मानसिकता वाले लोग बवाल कर रहे हैं। आज महाशिवरात्रि थी। सब लोग आपस में भाईचारा से त्योहार मना रहे थे। लेकिन कट्टरपंथी सोच वाले लोगों ने बवाल किया।

दूसरी तरफ, सांसद संजय सेठ ने इस मामले में बांग्लादेशी मुसलमानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरे मामले की जांच कराए और बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले मुसलमानों पर शिकंजा कसे। यही लोग हर तरफ बवाल कर रहे हैं। हिंदुओं के त्यौहार में बवाल किया जा रहा है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार है। वहां इन लोगों की हिम्मत नहीं कि कुछ कर ले। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आदि प्रदेशों में कानून व्यवस्था मजबूत है। उन्होंने कहा कि वह हेमंत सोरेन से अपील करते हैं कि वह झारखंड की भी कानून व्यवस्था मजबूत करें।

Read also Jamshedpur Hanging: उलीडीह में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Related Articles