Home » ICC CHAMPIONS TROPHY: टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के छह खिलाड़ी, रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाया गया

ICC CHAMPIONS TROPHY: टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के छह खिलाड़ी, रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाया गया

भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आठ महीने के भीतर दूसरी बार आईसीसी खिताब जीता था, लेकिन आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया है, जो टूर्नामेंट के उपविजेता रहे थे।

by Anurag Ranjan
ICC CHAMPIONS TROPHY: टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत के छह खिलाड़ी, रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाया गया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है, जिसमें भारतीय टीम के छह खिलाड़ी शामिल हैं। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। हालांकि, टीम में भारत के छह खिलाड़ियों के होने के बावजूद रोहित शर्मा को कप्तान की भूमिका नहीं दी गई है।

भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आठ महीने के भीतर दूसरी बार आईसीसी खिताब जीता था, लेकिन आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया है, जो टूर्नामेंट के उपविजेता रहे थे।

इस टीम में भारत से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को जगह मिली है। अक्षर पटेल को 12वें खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है।

आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में कुल 12 खिलाड़ी हैं, जिनमें न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, और मैट हेनरी, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और अजमातुल्लाह ओमरजई भी शामिल हैं।

Read Also: अब IPL में नहीं दिखेंगे तंबाकू व शराब के विज्ञापन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पहल

Related Articles