Home » आय से अधिक संपत्ति मामला: विनय सिंह व स्निग्धा सिंह की याचिका पर सुनवाई, 6 जनवरी तय

आय से अधिक संपत्ति मामला: विनय सिंह व स्निग्धा सिंह की याचिका पर सुनवाई, 6 जनवरी तय

by Mujtaba Haider Rizvi
कोर्ट ने सरकार से एफएसएल रिपोर्ट और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तलब
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : हजारीबाग के तत्कालीन डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाले के आरोप में गिरफ्तार विनय सिंह की जमानत याचिका और फरार चल रहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से कोर्ट में मौजूद विशेष लोक अभियोजक ने मामले में बहस के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए दोनों याचिकाओं पर अगली सुनवाई की तारीख 6 जनवरी निर्धारित कर दी है। दोनों आरोपियों ने एसीबी कांड संख्या 20/2025 में राहत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।बताया गया कि यह मामला एसीबी द्वारा पिछले महीने दर्ज किया गया था। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस केस में आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

Related Articles