Home » RANCHI NEWS: मुरी स्टेशन पर 38 बोतल शराब बरामद, रोहतास ले जाकर बेचने की थी योजना

RANCHI NEWS: मुरी स्टेशन पर 38 बोतल शराब बरामद, रोहतास ले जाकर बेचने की थी योजना

by Vivek Sharma
मुरी में शराब बरामद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 बोतल शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। 31 दिसंबर को आरपीएफ पोस्ट मुरी और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा मुरी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम के समय प्लेटफॉर्म संख्या-1 के मुख्य गेट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। उसके पास मौजूद दो पिट्ठू बैग असामान्य रूप से भारी प्रतीत हो रहे थे।

पूछताछ करने पर उसकी पहचान विंध्याचल सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से कुल 38 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह टाटानगर से मुरी आया था और रोहतास ले जाकर शराब बेचने की योजना बना रहा था। शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उसके पास नहीं मिला। आरपीएफ उपनिरीक्षक रवि शंकर द्वारा शराब को जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles