Home » Chaibasa News: उप विकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Chaibasa News: उप विकास आयुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

by Rajeshwar Pandey
Road Safety Awareness Month 2026 Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारम्भ उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा कि 1 से 31 जनवरी तक पूरे महीने में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

सुरक्षा के लिए काम करने वालो को बनाया जायेगा ‘सुरक्षा दूत’

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यकम के साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा के लिए काम करने वालो को बनाया ‘सुरक्षा दूत’ जायेगा। साथ ही सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की एवं दुर्घटना पीड़ित एवं दुर्घटना पीड़ित परिवारों के प्रति मानवीय संवेदना बनाये रख मदद करने को कहा।

सुरक्षा माह का थीम “सीख से सुरक्षा ,टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का थीम “सीख से सुरक्षा ,टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” है सडकों पर बन रहे ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रो को ध्यान में रख कर सभी जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी तबके के लोगो को जागरूक किया जायेगा।

Read Also: IAS Utkarsh Kumar : 2021 बैच के आईएएस उत्कर्ष कुमार ने जिला में नए डीडीसी पद पर किया पदभार ग्रहण

Related Articles

Leave a Comment