Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जीटी रोड पर काशीटांड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बाइक (जेएच 10 सीआर 3134) पर सवार दंपती अपने बच्चे के साथ गोविंदपुर से बरवाअड्डा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काशीटांड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने घायलों को तत्काल एसएनएमएमसीएच, धनबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा निवासी राजकुमार महतो और उनकी पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार महतो पेशे से राजमिस्त्री थे।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी
Read Also: Lakhimpur Kheri Accident : तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंदा, 4 की मौत, दो घायल

