Home » Jamshedpur News: टाटा स्टील वेतन समझौता: 7 साल का नया करार संभव, NS ग्रेड के DA में 18 साल बाद बढ़ोतरी की तैयारी

Jamshedpur News: टाटा स्टील वेतन समझौता: 7 साल का नया करार संभव, NS ग्रेड के DA में 18 साल बाद बढ़ोतरी की तैयारी

वर्ष 2008 में शुरू हुए इस ग्रेड के कर्मचारियों को पिछले 18 साल से ₹3 प्रति डीए पॉइंट के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata Steel announces Trailblazers 4.0 sports conclave in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में लंबित वेतन समझौते को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच चल रही बातचीत में संकेत मिले हैं कि नया वेतन समझौता पहले की तरह सात साल के लिए ही किया जा सकता है।यह समझौता 1 जनवरी 2025 से लागू होना है और इसका लाभ जमशेदपुर प्लांट व ट्यूब्स डिवीजन के करीब 10,800 कर्मचारियों को मिलेगा। पिछले कई महीनों से इस पर मैराथन दौर की बातचीत जारी है।सबसे अहम मुद्दा न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड कर्मचारियों का है।

वर्ष 2008 में शुरू हुए इस ग्रेड के कर्मचारियों को पिछले 18 साल से ₹3 प्रति डीए पॉइंट के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर ₹4 से ₹4.50 तक करने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर यूनियन भी दबाव बना रही है।

इसके अलावा, मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) 11 से 12 प्रतिशत के बीच तय हो सकता है। हालांकि, पिछली बार 2018-19 के समझौते में कर्मचारियों को 12.75 प्रतिशत MGB मिला था।वेतन समझौते में कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नई पेंशन स्कीम पर भी विचार किया जा रहा है। वार्ता में प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ जुबिन पालिया और यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

* समझौते की अवधि: 7 साल

* डीए परप्वाइंट: ₹3 से बढ़कर ₹4-₹4.50

* एमजीबी: 11% से 12% के बीच

* नई पेंशन योजना पर विचार* लाभार्थी: 10,800 कर्मचारी

Related Articles

Leave a Comment