Home » CCL Quarter Fire : CCL क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों की संपत्ति जलकर राख

CCL Quarter Fire : CCL क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों की संपत्ति जलकर राख

लाखों की संपति जलकर हुआ समान राख, सीसीएलकर्मी हैं भुक्तभोगी राजकुमार प्रसाद

by Rakesh Pandey
Ramgarh Fire News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : झारखंड स्थित रामगढ़ जिला अंतर्गत सीसीएल के बरका-सयाल प्रक्षेत्र में सयाल वन बी टाइप के एक क्वार्टर में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में बच सीसीएलकर्मी के स्वजन बाल-बाल बच गए। सबसे बड़ी बात घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अगर समय रहते क्वार्टर से सभी लोग नहीं निकलते तो जान का भी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार, सीसीएल की सयाल परियोजना के सिविल विभाग में कार्यरत राजकुमार प्रसाद अपने निवास में पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। इसी बीच मंगलवार की भोर करीब तीन बजे दूसरे कमरे में सोए परिवार के लोगों ने उन्हें उठाकर जगाया और कमरे में आग लगने के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए, लेकिन तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। रामगढ़ से आई दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लाखों के सामान जलकर खाक हो चुके थे।

30 किलोमीटर दूर से पहुंच गई दमकल, सीसीएल की नहीं पहुंची

जानकारी के अनुसार, घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सीसीएल का दमकल था, लेकिन उसमें तेल नहीं रहने के कारण गाड़ी नही आ सकी। हालांकि तब तक घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर रामगढ़ से दमकल पहुंच गई।
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने घटना के बाद दमकल उपलब्ध नहीं होने पर सीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताई है।

लाखों के जेवर सहित कई समान हुए पूरी तरह से नष्ट

घटना में लाखों रुपये के जेवर सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया जाता है कि राजकुमार प्रसाद अपनी पुत्री की शादी को ले कई समानों की खरीदारी कर चुके थे। घटना में घर के सभी सदस्यों के शैक्षणिक व बचत खाते के कागजात, लाखों के जेवर, एसी, पलंग, फ्रिज, अलमीरा, नगद 50 हज़ार रुपये सहित लगभग हर के सभी सामान जलकर खाक हो गए है। इसके अलावे पड़ोसी के घर की दीवार भी क्रैक कर गया है।

Read Also- Dhanbad News : धनबाद के स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles