Home » Jamshedpur News: होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर घमासान, जुगसलाई के वार्ड पार्षद ने मंत्री को लिखा त्राहिमाम

Jamshedpur News: होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर घमासान, जुगसलाई के वार्ड पार्षद ने मंत्री को लिखा त्राहिमाम

पार्षद ने यह भी सवाल उठाया कि एक जैसे मकानों पर सिर्फ लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स तय करना न्यायसंगत नहीं है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भेजी गई है।

अनिल मोदी ने अपने पत्र में कहा कि नए सर्किल रेट और सड़क की चौड़ाई के आधार पर तय किए गए फॉर्मूले से होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम जनता, खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

बुनियादी समस्याओं का भी किया जिक्र

उन्होंने जुगसलाई क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि अभी भी सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और पेयजल जैसी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। ऐसे हालात में टैक्स बढ़ाना पूरी तरह अनुचित है।

पार्षद ने यह भी सवाल उठाया कि एक जैसे मकानों पर सिर्फ लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स तय करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर निकाय चुनाव होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना इस तरह का निर्णय लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग

अनिल मोदी ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तुरंत स्थगित या निरस्त किया जाए। साथ ही, जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक पुराने दर पर ही टैक्स वसूला जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए और फिर जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से चर्चा कर नई कर प्रणाली लागू की जाए।

Related Articles

Leave a Comment