Bokaro : जिले के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि चाकुलिया पंचायत के रामडी टोला निवासी सोनू देवी अपने पति विकास रजवार और 13 माह के बच्चे के साथ घर पर रह रही थी। विकास रजवार तमिलनाडु में मजदूरी करता है और करीब 10 दिन पहले ही घर लौटा था।बताया जा रहा है कि सोनू देवी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर शनिवार रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद सोनू देवी सोने चली गई, लेकिन पति के मन में गुस्सा बना रहा।रविवार सुबह जब पत्नी गहरी नींद में थी, तभी विकास रजवार ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सोनू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपने पिता शक्तिपद रजवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पिंडरा जोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में एसआई शंकर कुमार ने बताया कि महिला की हत्या हुई है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
Bokaro News: बोकारो में व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी को मार डाला
3

