Home » Chaibasa News : नोवामुंडी में पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Chaibasa News : नोवामुंडी में पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

by Rajeshwar Pandey
jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है। तोड़ेतोपा हरिजन टोला में मंगलवार को पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा मुखी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनीषा मुखी का अपने पति गुरमा मुखी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद मनीषा ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली जिसके बाद उन्होंने पति गुरमा मुखी को सूचना दी।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

गुरमा मुखी रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे और मनीषा को फंदे पर लटक रही पत्नी का शव को नीचे उतारकर तुरंत इलाज के लिए नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीषा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

नोवामुंडी पुलिस कर रही मामले की जांच

नोवामुंडी पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस घटना के बाद पूरे टोले में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Read Also- Ranchi News: बोकारो ट्रेजरी घोटाला: सीआईडी की विशेष अदालत ने तीन आरोपितों की जमानत याचिका की खारिज

Related Articles

Leave a Comment