Home » Seraikela News : कपाली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

Seraikela News : कपाली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

गिरफ्तार युवक आजादनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तौसीफ ( 21 वर्ष) है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर कपाली इलाके से पकड़ा।

by Mujtaba Haider Rizvi
kapali police theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार युवक आजादनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तौसीफ ( 21 वर्ष) है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर कपाली इलाके से पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। इस संबंध में चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि क्षेत्र में नशा, अड्डाबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कपाली ओपी प्रभारी ने आम लोगों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, एएसआई मनोज कुमार मिश्रा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Read also Jamshedpur News: टाटा स्टील वेतन समझौता: 7 साल का नया करार संभव, NS ग्रेड के DA में 18 साल बाद बढ़ोतरी की तैयारी

Related Articles

Leave a Comment